फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the order of the court, a case of molestation by entering the house was registered

Mahoba News: कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
On the order of the court, a case of molestation by entering the house was registered
महोबा। घर में अकेली महिला से छेड़खानी व विरोध करने पर धमकी दिए जाने केे मामले में न्यायालय के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला 26 जुलाई 2022 को घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का ही हनीफ घर में घुस आया और महिला से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने झीनाझपटी की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंचे पति को पीड़िता ने पूरी घटना बताई। पत्नी के साथ पति थाना पनवाड़ी पहुंचा और तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को आरोपी हनीफ के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, धमकी व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शशिकुमार पांडेय का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed