{"_id":"57e17b814f1c1bab1ea822ca","slug":"on-hearing-of-her-son-s-death-broke-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत की खबर सुन बेटे ने भी तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत की खबर सुन बेटे ने भी तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला बाजारवार्ड में एक सप्ताह से बीमार चल रही वृद्धा की मौत हो गई। मां की मौत होने की खबर सुनकर घर पहुंचे बेटे को अटैक पड़ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला बाजार वार्ड निवासी बेटीबाई (90) पत्नी स्व. काशीप्रसाद सैनी
के चार बेटे हैं। तीन बेटे सरकारी नौकरी करते हैं। बेटीबाई दूसरे नंबर के बेटे रामेश्वर के साथ रह रही थी। वह बीते एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह पांच बजे बेटीबाई की मौत हो गई। घटना की सूचना बाहर रह रहे बेटों को दी गई। मां की मौत होने की सूचना पाकर रेलवे विभाग महोबा में गेट मैन के पद पर तैनात तीसरे नंबर का बेटा शंकर सैनी (50)
घर पहुंचा। परिजन जब मां के अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं कर रहे थे। तभी शंकर को अचानक अटैक पड़ा और वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मां बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि मां की मौत से बेटे को सदमा लग गया। इसी सदमे से उसकी मौत हो गई।