{"_id":"580520084f1c1b592c703230","slug":"officers-were-in-opposition-to-the-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में उतरे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में उतरे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते अध्ेिाकारी कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी कमिश्नर आरपी त्रिपाठी ने कहा कि जीएसटी लागू करने के लिए जीएसटी कौँंसिल वाणिज्य कर अधिकारियों के कर निर्धारण अधिकार क्षेत्र को सीमित कर रही है, जिसे अधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगें। अधिकारों में कटौती होने पर पूरे प्रदेश में इसके विरोध स्वरूप तालाबंदी करा दी जाएगी।
जीएसटी में अधिकार बढ़ाने के बजाय कम करने की केंद्र की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। डिप्टी कमिशभनर सोमवार को वाणिज्यकर कार्यालय में आयोजित जीएसटी के विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी कौसिल की नई व्यवस्था के खिलाफ सभी राज्यों के वाणिज्यकर अधिकारी लामबंद हो गए हैं। प्रदेश के वाणिज्यकर विभाग के 90 प्रतिशत के ज्यादा अधिकारी जीएसटी की नई व्यवस्था के खिलाफ हैं।
असिस्टेंट कमिशभनर वाणिज्यकर अरविंद्र कुमार पांडेय का कहना था कि जीएसटी के तहत आने वाले कारोबार में जैसे राज्य केंद्र को अनुमति देगा। वैसे ही सेंट्रल जीएसटी एवं इंटर स्टेट जीएसटी के मामले में भी राज्यों को कर निर्धारण की अनुमति प्रदान की जाए। सेवा एवं वस्तु को अलग अलग बटवारा जीएसटी की मूल भावना के विपरीत है इसे दुरुस्त किया जाए। आज जिले के वाणिज्यकर कार्यालय में रोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी कर्मचारी कार्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन करते रहे। सीटीओ अनुज कुमार सिंह, बसंतलाल गुप्ता, जगदीश कुमार, कालूराम, अभिषेक पटेल, संतोष मिश्रा, नीरज कुमार, रामसिंह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।