फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Occupation removed from gram panchayat land

ग्राम पंचायत की जमीन से हटाए गए अवैध कब्जे

Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Occupation removed from gram panchayat land
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ में कब्जाधारकों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। ग्राम पंचायत सतारी में तहसीलदार कुलपहाड़ संजीव राय ने राजस्व कर्मचारियों के साथ सरकारी भूमि से कब्जे हटवा दिए। कब्जा मुक्त हुई भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सतारी के सचिवालय के बगल में खलिहान की जमीन पर देवी सिंह व निहाल सिंह कब्जा जमाए हैं। ग्राम प्रधान संदीप पांडे व लेखपाल ने कई बार कब्जा हटाने को कहा लेकिन कब्जेदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा। जिसकी शिकायत तहसीलदार कुलपहाड़ से की गई थी। सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने नाप की। सरकारी भूमि मिलने पर पक्के कब्जे को ढहा दिया गया। तहसीलदार ने कब्जे चिंहित करने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। जिसमें राजस्व निरीक्षक व लेखपाल शामिल हैं। दो दिन के अंदर कब्जाधारकों की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed