{"_id":"5c7c13dcbdec224bbb20b1ba","slug":"nrty-naatak-kavvaaliyon-se-man-moha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य, नाटक, कव्वालियों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य, नाटक, कव्वालियों से मन मोहा
Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
सार
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में गीत-संगीत की सजी महफिल
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबरई (महोबा)। कस्बे के सुभाषचंद्र बोस शिक्षा सदन विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत, संगीत, नाटक व नृत्य से छात्र-छात्राओं ने दर्शकों के दिल जीत लिए। छात्रा आस्था, पूजा, प्रीति ने राधा तेरी चुनरी गीत पर डांस की शानदार प्रस्तुति दी। बेहतर प्रस्तुतियों पर विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को सम्मानित किया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चौधरी छत्रपाल यादव व विशिष्ट अतिथि गौरव पांडेय ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। छात्र रामसेवक, सत्यम, अमन, प्रदीप आदि ने नाटक में नशा से होने वाले नुकसान बताए और लोगों को नशे से दूर रहने के संदेश दिए। इरफान, सचिन, देवकरन, रामसेवक ने कव्वालियों से वाहवाही लूटी। छात्रा आस्था, तमन्ना, प्रतीक्षा ने सत्यवान-सावित्री के नाटक से लोगों की आंखें नम कर दीं। सीमा, प्रियंका ने ‘राधा तेरी चुनरी है लाल लाल’ गीत पर डांस किया। यहां विद्यालय प्रबंधक संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य शान मुहम्मद, शीतल यादव, सत्तू महाराज, बलवीर यादव, बृजेश गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, राजकुमार, सुशील त्रिपाठी मौजूद रहे।