{"_id":"5707ee264f1c1b516ec811a5","slug":"now-come-from-rural-water-tankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में टैंकरों से पहुंचेगा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में टैंकरों से पहुंचेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
सूखा पड़ा मदनसागर तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में सूखे से बने पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब गांवों में टैंकर भेजकर पेयजल मुहैया कराया जाएगा। यह आदेश जल संस्थान को दिया गया है। इसके लिए झांसी से 40 टैंकर खरीदे जाएंगेे।
जिले में बांधों, तालाबों, नदियों और चंदेलकालीन कुंओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। इन जलस्रोतों के सूखने से पेयजल का संकट बढ़ गया है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शहरी इलाके के साथ ही देहात में भी पानी की गंभीर समस्या है।
जलस्तर नीचे खिसकने से बड़ी संख्या में हैंडपंप ठूंठ हो गए हैं। ऐसे में गांव के लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण काम काज छोड़कर सुबह से पानी के इंतजाम में जुट जाते हैं। कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें पानी नसीब होता है।
विज्ञापन
देहात में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम वीरेश्वर सिंह ने झांसी ने 40 टैंकर मंगाने का आदेश दिया है। जल संस्थान के पास 42 टैंकर पहले से हैं। इधर भीषण गर्मी में नगर पालिका ने चार टैंकर खरीदे हैं। जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।