फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now by telling the story, Guruji will win the award

अब कहानीकार बनेंगे गुरुजी, होंगे पुरस्कृत

Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now by telling the story, Guruji will win the award
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में गुरु जी कहानीकार के रुप में अपनी पहचान बनाएंगे। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) जनवरी 2022 में खेल बनें हमारी पहचान विषय पर राज्यस्तरीय कहानी प्रतियोगिता आयोजित करेगी। यह प्रतियोगिता पहले जिला और फिर राज्य स्तर पर आयोजित होगी। जिसमें शिक्षकों को तीन से पांच मिनट की कहानी सुनानी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में एक से आठवीं तक के विद्यालय खुल गए हैं वहीं एक से पांचवी कक्षा तक के विद्यालय एक सितंबर से खुल जाएंगे। इस बीच राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के संबंध में गाइड लाइन भेजी है। इसके तहत खेल बने हमारी पहचान विषय पर कहानी रचनाएं सुनानी होगी। यह प्रतियोगिता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर के शिक्षकों के लिए होगी। इसमें प्रतिभागी शिक्षकों को तीन से पांच मिनट की कहानी सुनानी होगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर प्रतियोगिता 15 नवंबर को और राज्य स्तर पर 30 नवंबर को प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजी जा सकेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि इस प्रतियोगिता में शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिससे वह अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों को जानकारी उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed