फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now 2,372 cooks will be able to get free treatment up to Rs 5 lakh.Now 2,372 cooks will be able to get free treatment up to Rs 5 lakh.

Mahoba News: अब पांच लाख तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगी 2,372 रसोइया

Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now 2,372 cooks will be able to get free treatment up to Rs 5 lakh.Now 2,372 cooks will be able to get free treatment up to Rs 5 lakh.
महोबा। परिषदीय स्कूल में कार्यरत रसोइयों को अब रुपये के अभाव में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले के सरकारी व अनुदानित स्कूलों में तैनात 2,372 रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनने पर रसोइया सरकारी व निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार करा सकेंगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में 840 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। कैशलेस चिकित्सा के तहत रसोइयाें को आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें रसोइया सरकारी व निजी चिकित्सालयों में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकेंगी। जिले में 2,372 रसोइयां कार्यरत हैं। इनमें से 1,968 रसोइयाें के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष 404 रसोइयाें के आयुष्मान कार्ड भी एक माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसको लेकर सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन

उधर, बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। आयुष्मान कार्ड से रसोइयों का पांच लाख रुपये तक का सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन बीमारियों का होगा निशुल्क इलाज
महोबा। आयुष्मान कार्डधारकों को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद समेत 196 बीमारियों में पांच लाख तक निशुल्क उपचार का प्रावधान है। परिषदीय स्कूलों की रसोइयों को भी निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed