फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   notice on sending expensive fertilizer

खाद की कालाबाजारी करने पर निलंबित होगी दुकान

Fri, 29 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
notice on sending expensive fertilizer
महोबा। विकास खंड कबरई में तय मूल्य से ज्यादा पर खाद बेचने में कृषि अधिकारी ने दुकानदार को नोटिस दिया है। तीन दिन में उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में खाद की समस्या को लेकर रोजाना हंगामा हो रहा है। किसान बुआई के लिए भटक रहे हैं। लेकिन कस्बा कबरई में आस-पास के गांवों से जुड़े किसान महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। कस्बा के कुशवाहा बीज भंडार में डीएपी 1200 रुपये में मिलने वाली खाद को किसान 1400 रुपये में खरीद रहे हैं जिसका वीडियो सोशल

मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दुकानदार साफ-साफ कर रहे हैं कि 1400 रुपये में मिलेगी। वायरल हो रहे वीडियो का जिला कृषि अधिकारी ने संज्ञान लिया है। जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कुशवाहा बीज भंडार के संचालक राम स्वरूप कुशवाहा को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed