फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   notice,mahoba,panchayat adikari

लापरवाही पर 15 सचिवों से स्पष्टीकरण

Thu, 02 Sep 2021 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
notice,mahoba,panchayat adikari
महोबा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालयों के निर्माण में धीमी प्रगति व जियो टैगिंग के कार्य में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, सात खंड प्रेरकों का अगस्त माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। सहायक विकास अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 5375 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। जिसको लेकर लाभार्थियों के खाते में धनराशि भी भेजी गई है। अगस्त माह तक पचास फीसद शौचालयों की जियोटैगिंग करने का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से अब तक महज 1349 शौचालयों का ही जियो टैगिंग किया जा सका है।
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर कबरई ब्लॉक के सचिव दीपक पुरवार, रमेश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, चरखारी ब्लॉक के सचिव आदित्य कुमार सिंह, नरेश यादव, शादाब खान, सुहेल नसीम, जैतपुर ब्लॉक के कंचन सिंह, महेश कुमार सरोज, रूपेश निगम, सविता साहू और पनवाड़ी ब्लॉक के आमिर खान, आरती, अरविंद कुमार तिवारी, निर्देश कुमार से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सात खंड प्रेरकों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है। संबंधित सहायक विकास अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि लेकर नहीं बनवाया शौचालय
डीपीआरओ ने बताया कि शौचालय बनवाने के लिए लाभार्थियों के खाते में घनराशि भेजी है। कई लाभार्थी ऐसे हैं जिनके खाते पहली किस्त पहुंच गई है लेकिन उन्होंने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे लाभार्थियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed