{"_id":"588f76634f1c1b8a17e80b0d","slug":"not-a-single-candidate-nomination-before-nomination-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट में लगी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में दो कक्ष बनाए गए है। सोमवार से नामांकन पत्र जमा किए जाने और खरीद का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने करीब एक दर्जन पर्चे खरीदे हैं। इसमें बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह भी शामिल रहे। हालांकि एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
विधानसभा चुनाव महोबा और चरखारी के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरने के लिए कलेक्ट्रेट में दो कक्ष बनाए गए है। नामांकन पत्र भरने और पर्चा खरीदने के लिए आने जाने वालों की सोमवार को आवाजाही शुरू हो गई। बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह ने अपने एक साथी के साथ जाकर नामांकन पत्र खरीदा।
नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों के वाहनों को अंदर जाने पर रोक है। साथ ही एसपी आफिस के पास और नवीन सीएमओ कार्यालय के सामने बैरियर बनाए गए है। कलेक्ट्रेट गेट पर चेकिंग के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों को अंदर जाने दिया जा रहा है। नामांकन स्थल पर मीडिया कर्मियों को भी नहीं जाने दिया जा रहा। पुलिस की मनमानी से लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन और पर्चा बिक्री का कार्य शुरू कराया गया। नामांकन स्थल मार्ग पर दो स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। वाहनों को बैरियर पर ही रोका गया। पर्चा खरीदने व नामांकन दाखिल करने वालों की भी कलेक्ट्रेट गेट पर सघन चेकिंग की गई। इतना ही नहीं नामांकन स्थल पर प्रत्याशी और चार समर्थकों के अलावा अन्य लोगों पर रोक लगा दी गई है।
कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन स्थल के सामने बैरीकेडिंग कर किलेबंदी कर दी गई है। बैरीकेडिंग स्थल पर पुलिस कर्मचारियों के अलावा एसआई की ड्यूटी लगा दी गई है। चेकिंग करने के बाद ही समर्थकाें को अंदर जाने दिया।