फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Non Congress governments looted Bundelkhand

गैर कांग्रेसी सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा

Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Non Congress governments looted Bundelkhand
महोबा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बुंदेलखंड की अपनी पहचान है। गैर कांग्रेसी सरकारों ने विकास की डोर को रोक दिया है। हमारी सरकार ने बुंदेलखंड को 10 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। जो मंडी और सड़कें दिख रहीं उसी की देन है। बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। साहूकारों का कर्ज न चुका पाने पर किसान जान दे देते हैं। यहां अन्ना जानवर सबसे बड़ी समस्या है। ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश से फसल चौपट हो गई बीमा कंपनी आई और मुआवजा देने के समय गायब हो गई। यहां की संपदा को बसपा और सपा ने लूटा और अब भाजपा लूटने का काम कर रही है। उनके ठेकेदार खुलेआम लूट रहे हैं। प्रियंका गांधी बुंदेलखंड से जो वादा करने आईं हैं वह निभाएंगी।
विज्ञापन

जो गाय और गंगा का नहीं, वह बुंदेलखंड का नहीं हो सकता
महोबा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड में भाजपा ने कुछ नहीं किया। हमारे नेता राहुल गांधी ने बुंदेलखंड को पैकेज दिया था, यहां 110 करोड़ की एक मंडी में भूसा भरा है जो अराजकतत्वों का अड्डा बन गई है। 2014 में प्रधानमंत्री महोबा आए थे तो उन्होंने कहा था कि गुजरात मॉडल बनाने का वादा किया था सात साल हो गए किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महोबा का पान उद्योग, खादी उद्योग हो सब बर्बाद हो गया। कोरोना काल में गंगा में हजारों लाशें बह गईं। अन्ना गोवंश को लेकर प्रदेश अध्यक्ष लल्लू अनशन पर बैठे तो पुलिस लगा दी गई। जो गंगा और गाय के नहीं वह बुंदेलखंड का नहीं हो सकता। बुंदेलों को अपने अपमान का बदला लेने का समय है। पनवाड़ी के प्रधान के साथ जो व्यवहार किया गया उसको लेकर महोबा में आक्रोश है। हर दिन बलात्कार और लूट और आत्महत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed