फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   no vaccination in hospital

अस्पताल में नहीं होता टीकाकरण

Sun, 25 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा Updated Sun, 25 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
no vaccination in hospital
गर्भवती महिलाआें और बच्चों के टीकाकरण की सुविधा के लिए ग्राम धवर्रा में लाखाें की लागत से बनाया गया स्वास्थ्य उप केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है। हाल ये है कि ग्रामीणों को इलाज के लिए  पड़ोसी राज्य के अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


विकासखंड जैतपुर के ग्राम धवर्रा में बने स्वास्थ्य उप केंद्र की कभी सफाई नहीं होती। एएनएम भी यहां नहीं बैठती हैं। उप केंद्र में लगे खिड़की और दरवाजे तक अराजकतत्व निकाल ले गए हैं। हाल ये है कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते वीरान पड़ा स्वास्थ्य केंद्र अब अराजकतत्वों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन


 यहां घास उगने के कारण जानवर भी डेरा जमाए रहते हैं। ग्राम धवर्रा निवासी मोतीलाल, देवेंद्र कुमार, जीतेंद्र, रविंद्र आदि ने बताया कि टीकाकरण के लिए बनाया गया उप केंद्र एक साल से बेकार पड़ा है। यहां तैनात एएनएम को कभी आंगनबाड़ी केंद्र तो कभी ग्रामीणाें के घराें में जाकर टीकाकरण करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार एएनएम के आने की जानकारी न होने के कारण महिलाएं और बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। वहीं आसपास प्रसव की सुविधा न होने कारण महिलाआें को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कस्बा नौगांव तक भागना पड़ता है। दूसरे प्रांत में प्रसव कराने पर महिलाआें को वहां भी कोई लाभ नहीं मिल पाता। वहीं उल्टी, डायरिया, मलेरिया, हैजा आदि बीमारियां होने पर भी ग्रामीणों को नौगांव के अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed