{"_id":"68bc88b78a2a00ffce0d8c2c","slug":"no-trace-of-the-youth-who-drowned-in-the-pond-his-family-members-blocked-the-road-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-117781-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तालाब में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तालाब में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया जाम
Sun, 07 Sep 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 19 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर कुनेहटा तिराहे पर जाम लगाए परिजन व कस्बावासी। संव
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के बर्मा तालाब में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे कमल का फूल तोड़ने गया युवक गहराई में डूब गया। चार घंटे बाद भी युवक का सुराग न लगने और तलाश शुरू न कराए जाने से परिजन भड़क गए। उन्होंने कस्बावासियों के साथ कुनेहटा तिराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगोंं को समझाकर शांत कराया। तब करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद गोताखोरोंं को बुलाकर तालाब में युवक की तलाश शुरू कराई गई।
कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राकेश चौहान (44) दोपहर करीब दो बजे बर्मा तालाब गया था। तालाब के बीचोंबीच लगे कमल के फूल को तोड़ने के प्रयास में गहराई मेंं चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद भी शाम पांच बजे तक जब पुलिस ने खोजबीन शुरू नहीं की तो परिजन व कस्बावासी आक्रोशित हो गए। उन्होंंने कुनेहटा तिराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम से कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यवेंंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी माधुरी ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस तत्परता दिखाती और समय से गोताखोर बुलाकर तलाश कराई जाती तो उसके पति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता था। थानाध्यक्ष का कहना है कि गणेश विसर्जन के चलते पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर व्यस्त था। घटनास्थल पर उपनिरीक्षक के साथ पुलिस बल भेजा गया था। गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश कराई जा रही है।