फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Neighbor shoots young man over dispute over 10 feet platform

Mahoba News: 10 फीट चबूतरे के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली

Sun, 10 Nov 2024 04:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 10 Nov 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Neighbor shoots young man over dispute over 10 feet platform
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में 10 फीट के चबूतरे को लेकर चल रहे विवाद में पड़ोसी ने युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार व पत्थरों से भी हमला किया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मोहल्ला भैरवगंज निवासी देवीदीन कुशवाहा का पड़ोस के ही हीरा सिंह यादव से 10 फीट के चबूतरे को लेकर एक दशक से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया था। तब दोनों में समझौता हो गया था। शनिवार की रात एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन





हीरा सिंह यादव रात को किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी देवीदीन ने अपने तीन साथियों के साथ हीरा सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने हथियार व पत्थरों से हमला कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ चरखारी रविकांत गोंड व सर्विलांस टीम ने घटनास्थल की जांच कर दबिश दी।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवीदीन कुशवाहा, रामसेवक, जीतेंद्र साहू व भूपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि घटना में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।








अस्पताल में परिजनों का हंगामा

गोली लगने और मारपीट में घायल हीरा सिंह को रात करीब दस बजे अस्पताल ले जाया गया। भीड़ अधिक होने और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने इलाज से पहले पुलिस सुरक्षा की मांग की। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सीएमएस डॉ. पवन अग्रवाल ने परिजनों को उचित इलाज का आश्वासन देकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed