{"_id":"659ae870d6467c65390f84bc","slug":"need-to-learn-from-changes-in-education-technology-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3960-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिक्षा की तकनीक में आए बदलाव से सीखने की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिक्षा की तकनीक में आए बदलाव से सीखने की आवश्यकता
Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों की पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस दौरान डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा की तकनीक में आए बदलाव से सीखने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत डायट चरखारी में प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना ने कहा कि एक प्रधानाचार्य के सामने कई व्यावहारिक समस्याएं आती हैं। संस्था को हर परिस्थिति में चुनौती का सामना करना पड़ता है। हमें सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने की आवश्यकता है। जिम्मेदारियों को समस्याओं का समाधान मिलजुल करना होगा। प्रशिक्षण में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 33 प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी मनीष केसरवानी, संदर्भदाता भानु प्रताप, जागेश्वर प्रसाद, राजू सरोज, आशुतोष कुमार, जयराम कुटार आदि मौजूद रहे।