फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   NCC cadets of Navodaya Vidyalaya got first place

नवोदय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने पाया पहला स्थान

Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets of Navodaya Vidyalaya got first place
महोबा। कमांडिंग ऑफिसर 55 यूूूपी बटालियन एनसीसी कानपुर के निर्देश पर एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्लेइंग रन, भाषण प्रतियोगिता, जागरुकता अभियान, प्लास्टिक बैन में जवाहर नवोदय के कैडेट्स द्वारा उत्कृष्ट कार्य और बेहतर प्रदर्शन करने पर नवोदय विद्यालय महोबा की प्राचार्या शबाना सिद्दीकी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 55 यूपी बटालियन के अंतर्गत आने वाले 22 कॉलेजों में जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भाषण प्रतियोगिता और जागरुकता अभियान में बेहतर प्रदर्शन पाए जाने पर कमांडिंग ऑफिसर यूपी बटालियन एनसीसी कानपुर द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि सूबेदार राजन और आनंद कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या शबाना सिद्दीकी को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूबेदार ने कहा कि महोबा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक पखवाड़े तक किए गए कार्य अन्य विद्यालयों की अपेक्षा बेहतर रहे। दूसरे विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स को भी इस तरह के कार्य करने चाहिए। इस मौके पर कैडेट्स रामकिशोर वर्मा, एसबी चौहान सहित कैडेट्स मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्यों व प्रदर्शन के कारण 55 यूपी बटालियन के अंतर्गत आने वाले 22 कॉलेजों में जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा केे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed