फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   NBC certificates to be issued to coaching centers.

Mahoba News: कोचिंग सेंटरों को जारी होंगे एनबीसी प्रमाण-पत्र

Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
NBC certificates to be issued to coaching centers.
महोबा। कोचिंग व लाइब्रेरी संचालन के लिए कमरों और इमारतों की जांच व उन्हें नेशनल बिल्डिंग कोड का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को नामित किया है। प्रमाण पत्र जारी होने से पहले विभाग के अभियंता इमारत व कमरों की मानकों के अनुसार जांच करेंगे और इसके बाद प्रमाण पत्र जारी होगा।
विज्ञापन


जांच के दौरान अभियंता जिन बिंदुओं पर जांच करेंगे उसमें भवन की मजबूती, भूकंपरोधी है या नहीं, आपातकालीन निकास है या नहीं, सीढ़ियों की चौड़ाई, अग्निशमन सुरक्षा, बिजली सुरक्षा, वेंटिलेशन, क्षमता के अनुसार बैठने का इंतजाम समेत कई अन्य विषय शामिल होंगे। जांच के बाद अभियंता अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। इसके बाद संचालकों या फिर भवन मालिकों को एनबीसी प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि कोचिंग संचालक अपने प्रतिष्ठान को शुरू करने से पहले सभी जरूरी मानकों को पूरा कर लें। बिना मानक के किसी तरह का संचालन न किया जाए। बिना मानक कोचिंग या लाइब्रेरी संचालन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कोचिंग संचालकों की मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन कर संचालकों को शीघ्र एनओसी देने और सेंटरों का संचालन शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed