{"_id":"615ee7998ebc3e09d672697b","slug":"naresh-uttam-attacked-bjp-said-not-only-lakhimpur-kheri-the-entire-state-is-burning-under-this-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरेश उत्तम ने भाजपा पर बोला हमला, कहा लखीमपुर खीरी ही नहीं इस सरकार में पूरा प्रदेश जल रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश उत्तम ने भाजपा पर बोला हमला, कहा लखीमपुर खीरी ही नहीं इस सरकार में पूरा प्रदेश जल रहा है
Thu, 07 Oct 2021 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:14 PM IST
सार
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुआ बीजेपी पर जमकर प्रहार किया। लखीमपुर खीरी को लेकर उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत खलिहान कुटीर उद्योग यात्रा लेकर महोबा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सपाइयों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं छतरपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। जय समाजवाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं की गुटबाजी देख प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी छोड़कर वह मंच के फर्श पर बैठ गए।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुआ बीजेपी पर जमकर प्रहार किया। लखीमपुर खीरी को लेकर उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि बीजेपी सरकार से किसानों व नौजवानों में आक्रोश दिख रहा है। बीजेपी की दोहरी नीति का असर किसानों पर पड़ा है और प्रधानमंत्री झूठ बात करते है।

एक वर्ष से जो किसान धरने पर बैठे है उनकी बात प्रधानमंत्री नही सुन रहे है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था से पूरे प्रदेश की जनता नाराज है। लखीमपुर खीरी मामले को लेकर कहा कि लखीमपुर खीरी ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश इस सरकार में जल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा लाल टोपी वालों को गुंडा बताने पर नरेश उत्तम ने कहा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जो जैसा होता है उसको वैसा ही दिखता है मुख्यमंत्री की भाषा मुख्यमंत्री की मर्यादा, पद की गरिमा कभी उन्होंने इसका ख्याल नही किया और मनमाना बोल देते है।
समाजवादी पार्टी की लाल टोपी परिवर्तन का प्रतीक है आपातकालीन समय में लाल टोपी ने ही परिवर्तन किया था और एक बार फिर यही लाल टोपी प्रदेश में परिवर्तन करेगी। उन्होंने 391 सीट लाने का दावा करते हुए बड़ें दलों को छोड़ सभी छोटे दलों से गठबंधन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानो की हत्या और आमजनों की परेशानियों के अलावा भाजपा के पास कोई काम नहीं है।
जनता इन्हें दौड़ा रही है जैसा प्रतापगढ़ में सांसद को दौड़ाया गया। सपा सरकार बनने पर बुंदेलखंड के कुटीर उद्योगों सहित महोबा के क्रेशर उद्योग को प्रोत्साहन कर बढ़ाया जायेगा। जिससे प्रदेश की बेरोजगारी कम होगी। वहीं उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगा सकते हैं कि महोबा में फरार एक आईपीएस आज तक गिरफ्तार नही किया जा सका। गड्ढा मुक्त सड़कों की बात करने वाली सरकार में सबसे अधिक जर्जर सड़कें है।