{"_id":"c1db133c7ad50006ea21888f3adcb6bb","slug":"narendra-and-ishu-won-championships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र और ईशू ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र और ईशू ने जीती चैंपियनशिप
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय
विज्ञापन
क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में नरेंद्र
कुमार और महिला वर्ग में ईशू श्रीवास्तव ने चैंपियनशिप जीती। महिला एकल
प्रतियोगिता में पिंकी वर्मा और पुरुष वर्ग में अनीस अहमद विजेता रहे।
गुरुवार को संपन्न हुई छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मृगेंद्र सिंह ने पहला, नरेंद्र सिंह ने दूसरा और शिवअवतार ने तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ में योगेंद्र सिंह प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय और धर्मेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में नरेंद्र सिंह विजेता रहे, जबकि रिंकू ने दूसरा और सुरजीत यादव ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में नरेंद्र सिंह ने प्रथम, प्रदीप यादव ने द्वितीय और शिवअवतार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हेमर थ्रो में दिनेश कुमार ने पहला, ऋषि कुमार ने दूसरा और हरिचरन कुशवाहा ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में प्रदीप यादव प्रथम, शिवअवतार द्वितीय और सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शिवअवतार ने पहला, योगेंद्र सिंह ने दूसरा और प्रदीप यादव ने तीसरा स्थान पाया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता और छात्राें में हेमंत सिंह ने बाजी मारी। शतरंज में अनीता सविता और अनीस अहमद विजयी रहे। कैरम में पिंकी वर्मा और फिरदौस खान अव्वल रहे। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम पटेल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्हाेंने कहा कि प्रतियोगिताओं में विजयी होना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना प्रतिभाग करना है। कहा कि छात्र-छात्राआें को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद गोस्वामी, हीरालाल, दीपक सिंह, डॉ. चुन्ना सिंह, रुचि जायसवाल, अर्चना चतुर्वेदी, जमील अहमद मौजूद रहे।