{"_id":"61c2270b4c40e93caf0bb45b","slug":"naib-tehsildar-s-car-attacked-chased-taken-hostage-mahoba-news-knp670933121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे नायब तहसीलदार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे नायब तहसीलदार पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में हमीरपुर चुंगी के पास ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे नायब तहसीलदार पंकज गौतम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागे नायब तहसीलदार का तहसील तक पीछा किया। तहसील कक्ष में उन्हें घेर लिया और करीब आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान बालू से भरा ट्रक छुड़ा लिया। तहसील कर्मियों के आने पर वहां से भागे। कोतवाली में बालू माफिया के खिलाफ तहरीर दी गई है।
सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह पांच बजे हमीरपुर चुंगी में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बालू से भरा एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा। जिसे भटीपुरा चौकी लाया जा रहा था। तभी 10 से अधिक लोगों ने पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी का कांच भी टूट गया। वह जान बचाकर तहसील पहुंच गए। नायब तहसीलदार का आरोप है कि बालू माफिया ने तहसील में उन्हें घेर लिया और करीब आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में तहसील कर्मचारियों के एकजुट होने पर बालू माफिया भाग निक ले।
एसडीएम जितेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। शाम करीब छह बजे नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली पहुंच तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन ने लगाए वसूली के आरोप
उधर ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों व ट्रक मालिकों ने तहसील पहुंच नायब तहसीलदार पर वसूली का आरोप लगाया। इस दौरान नायब तहसीलदार से नोकझोंक भी हुई। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा।