फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nag Panchami festival celebrated with reverence and devotion, crowd gathered in temples

श्रद्घा-भक्ति के साथ मना नाग पंचमी पर्व, मंदिरों में जुटी भीड़

Fri, 13 Aug 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami festival celebrated with reverence and devotion, crowd gathered in temples
चरखारी बाईपास मार्ग स्थित नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में नाग पंचमी का पर्व श्रृद्धा, भक्ति व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में नाग देवता की पूजा शुरू हो गई। लोगों ने नाग को दूध पिलाकर मनोकामना मानी। घरों में भी पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर कोरोना का असर साफ दिखाई दिया। मेलों व दंगल के आयोजन नहीं हो सके। लोगों ने घरों पर ही पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाओं ने गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाई। शाम के समय घर के दरवाजे पर इन्हीं आकृतियों में गाय का दूध छिड़ककर विधि-विधान से पूजा की। नाग मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिरों में नाग देवता की पूजा कर दूध अर्पित किया। पूरे दिन सपेरे घर-घर जाकर नाग देवता के दर्शन कराते रहे।
ज्योतिषाचार्य पंडित भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज भी घरों के बाहर गोबर से नाग की आकृति बनाकर घी-दूध से पूजन करने की परंपरा है। नाग पंचमी पर विधि-विधान से पूजा करने और नागों को दूध पिलाने से कालसर्प दोष से निजात मिलती है। नाग पंचमी पर ही घर-घर में भुजरियां बोई जाती हैं। रक्षाबंधन को सरोवरों में भुजरियों का विसर्जन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed