फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mumbai's Raja-Rancho tickled, lots of laughter

Mahoba News: मुंबई के राजा-रैंचो ने गुदगुदाया, खूब लगे ठहाके

Sat, 24 Aug 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mumbai's Raja-Rancho tickled, lots of laughter
महोबा। उत्तर भारत के मशहूर ऐतिहासिक कजली मेले की तीसरी शाम मुंबई, लखनऊ व कानपुर के कलाकारों के नाम रही।
विज्ञापन

रंग भारती लखनऊ के कार्यक्रम में मुंबई से आए लॉफ्टर चैलेंज शो के मशहूर कलाकार राजा-रैंचो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। राजा-रैंचो ने मिमिक्री से दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
कजली मेले की तीसरी शाम की शुरुआत एडीएम रामप्रकाश, सीओ दीपक दुबे, रंग भारती लखनऊ के अध्यक्ष श्याम कुमार, पूर्ति निरीक्षक आलोक पटैरिया व संचालिका अपर्णा नायक ने दीप जलाकर की। इसके बाद रामऔतार सिंह और हीरालाल साहू ने वीर रस में आल्हा गायन पेश कर आल्हा-ऊदल की वीरता का बखान किया।
विज्ञापन

दीक्षा व प्रतीक्षा पटैरिया ने भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति से सभी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। झांसी के चिरगांव से आए बृजेंद्र कुमार एंड पार्टी ने बुंदेली लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। भजन संध्या में सुल्तानपुर के डॉ. संतोष चौरसिया ने जय-जय हो तुम्हारी बजरंग बली और तेरा सिंह रूप में आना गजब हो गया सुनाकर माहौल राममय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डॉ. रमाकांत चौरिहा ने दर्शकों को बुंदेली लोकगीत सुनाए। उन्होंने बुंदेली में पौधरोपण गीत काटो-काटो न जंगल लगाओ वृक्ष, हो मंगल-मंगल लगाओ वृक्ष सुनाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। राजू पाटकर एंड टीम ने मेरे घर राम आए हैं, तेरी मिट्टी में मरजावां व संदेशे आते है हमें तड़पाते हैं आदि देशभक्ति गीत सुनाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूूटी।
इसके बाद रंगभारती लखनऊ का हंसी का हंगामा कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। गुटके पर कॉमेडी करते हुए रैंचो ने कहा कि गुटका खाने से आदमी बूढ़ा नहीं होता। तो राजा बोलते हैं कि क्याें, तब रैंचो बोलता है कि जवानी में ही मर जाता है। इसके बाद राजा ने रैंचो के सरकारी कामकाज पर कॉमेडी की।
मयूर नृत्य व ऑर्केस्टा कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति
इसके बाद लखन लाल यादव एंड पार्टी ने बुंदेली राई नृत्य में राधा रंग में रंगी गीत पर में शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। अनुराग बंसल एंड ग्रुप के कलाकारों ने मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
मोर बन आए श्याम, इसका दीवाना हुआ है अब कान्हा रसिया जैसे गीतों पर प्रस्तुति देख पूर मैदान तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अंतिम प्रस्तुति कानपुर के द हिलियंस ग्रुप की हुई।
शुरुआत गीतकार इरशाद ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करतीं हैं बसेरा, तुम जो मिल गए हो तो जहां मिल गया... से की। गायिका वंदना ने प्रेम गीत 16 बरस की बाली उमर को सलाम सुनाया।
इसके बाद रोनित ने तेरी दीवानी, न जाने कोई कैसी है यह जिंदगानी... सुनाया। गायिका वर्षाली ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गाना सुनाकर दर्शकों को अपनी जगह पर झूमने को मजबूर कर दिया।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन
महोबा। कजली मेले के चौथे दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक मंच में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बरीपुरा के बच्चों ने देवा श्रीगणेश गीत पर नृत्य पेशकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उच्च प्राथमिक
विद्यालय बम्हौरीकलां चरखारी की छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड और सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के बच्चों ने तलवारों पर सर वार दिए गीत पर नृत्य किया। प्राथमिक विद्यालय सिचौरा के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं।

देश रंगीला गीत पर नृत्य व सोशल मीडिया पर आधारित नाटक की प्रस्तुति भी उच्च प्राथमिक विद्यालय बरीपुरा के बच्चों ने दी। इस मौके पर बीईओ जैतपुर प्रवेश वाजपेयी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रतिज्ञा त्रिवेदी, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed