{"_id":"580cf3d34f1c1b2f77bc1d10","slug":"mps-who-opposed-the-young-man-picked-up-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का विरोध करने वाले युवक को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का विरोध करने वाले युवक को पुलिस ने उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा गोद लिए गए कबरई विकासखंड के पिपरामाफ गांव में विकास न होने की आवाज बुलंद करने वाले युवक को थाना श्रीनगर पुलिस ने घर से पकड़कर थाने में नजरबंद कर दिया है। पुलिस को आशंका थी कि युवक सोमवार को होेने वाली रैली में
भी आवाज उठा कर विरोध जता सकता है। हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने विकासखंड कबरई का पिपरामाफ गांव गोद लिया था। इस दौरान गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास का वायदा किया था। लेकिन गांव को गोद लेने के बाद सांसद ने कोई ध्यान नहीं दिया। बिजली
पानी जैसी समस्या से जूझ रहे ग्रामीण सांसद को कोस रहे हैं। इसके लिए गांव के जनक सिंह परिहार ने ग्रामीणों के साथ कई बार ज्ञापन प्रदर्शन व धरना दिया। ऐसे में 24 अक्टूबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो इसके लिए थाना श्रीनगर पुलिस
विज्ञापन
रविवार को जनकसिंह के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने में नजरबंद कर दिया। ताकि सांसद के खिलाफ आवाज उठाने वाला युवक रैली दौरान ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का हो हल्ला न कर सके। थाना प्रभारी नंदलाल भारती का कहना है कि शांतिभंग की आशंका से युवक को हिरासत में लिया गया है।