{"_id":"6a68eb39d9aa0bcd51028154","slug":"mp-police-apprehended-an-externed-criminal-who-had-been-released-from-jail-on-bail-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127475-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जमानत पर जेल से छूटे जिला बदर अपराधी को एमपी पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जमानत पर जेल से छूटे जिला बदर अपराधी को एमपी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
महोबा। जिला उप कारागार से रिहा होते ही एक शातिर अपराधी को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर अपराधी मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर लूट के मामले में सात साल से फरार चल रहा था। जिला बदर व गुंडा एक्ट के मामले में महोबा जेल से जमानत पर निकलते ही एमपी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ यूपी-एमपी के थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना अजनर के कैथोरा गांव निवासी प्रदीप राजपूत को जिला मजिस्ट्रेट ने 13 जुलाई को छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया था लेकिन आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में घूम रहा था। अजनर थाना पुलिस ने पांच दिन पहले उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। आर्म्स एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत 23 जुलाई को पुलिस ने जेल भेजा था।
जमानत मंजूर होने पर सोमवार की रात करीब नौ बजे प्रदीप उप कारागार से बाहर निकला लेकिन पहले से ही उप कारागार के बाहर इंतजार कर रही मध्य प्रदेश के गौरिहार थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गई। मध्यप्रदेश के गौरिहार थानाध्यक्ष आरएन पटैरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सात साल से फरार चल रहा था।