फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mother hangs one-year-old daughter to death, then attempts suicide

Mahoba News: मां ने एक साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर मार डाला, खुद भी की जान देने की कोशिश

Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mother hangs one-year-old daughter to death, then attempts suicide
फोटो 15 एमएएचपी 08 परिचय-मृतका ऋ​षिका। फाइल फोटो
महोबा। शहर के गांधीनगर में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने एक वर्ष की बेटी को फंदे पर लटका दिया, इससे मासूम की मौत हो गई। इस दौरान महिला ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन वह बच गई। बेटी के जन्मदिन से एक दिन पहले मासूम की जान लेने की इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी खुशबू (33) की शादी आठ जुलाई 2022 को कस्बा चरखारी के खंदिया निवासी अरविंद से हुई थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों को एक बेटी हुई, उसका नाम ऋषिका रखा। शराब पीकर पति के मारपीट करने पर पांच माह पहले खुशबू मायके आ गई थी। मंगलवार की दोपहर पति से मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। पति ने तलाक देने और बेटी को ले जाने की बात कही। इसके बाद महिला ने कमरे में जाकर पहले मासूम बेटी को साड़ी के फंदे पर लटकाया और फिर खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन वह लटकने की हिम्मत नहीं जुटा सकी जबकि मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक वह बेटी के शव को फंदे पर लटकता देखती रही। शाम करीब सात बजे उसने बेटी को फंदे से उतारकर बेड पर लिटाया। देर शाम भाई पवन को बताया कि उसने ऋशिका (बिट्टो) को मार दिया है। पुलिस को सूचना दे दो। तब परिजन मासूम को जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ऋषिका 15 अक्तूबर को एक वर्ष की हो रही थी लेकिन जन्मदिन से पहले ही मां ने बेटी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू की मां उमारानी ने बताया कि दामाद अरविंद बेरोजगार है। अक्सर शराब पीकर बेटी को मारता-पीटता था, जिससे परेशान होकर खुशबू बेटी के साथ मायके में थी। पति की प्रताड़ना के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई थी। पति से फोन पर झगड़ा हुआ। पति ने तलाक देने और बेटी को ले जाने की बात कही। इसके बाद खुशबू ने पहले मासूम को फंदे पर लटकाया और खुद जान देने की कोशिश की।
अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति-पत्नी के विवाद के चलते महिला मायके में रह रही थी। अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--------------
पति बोला, पत्नी दूसरी जगह करना चाहती थी शादी
पति अरविंद ने बताया कि खुशबू अभी मायके में थी। ससुराल जाने पर वह छत से कूदकर चली जाती थी। कहती थी कि चरखारी में सबकुछ बेचकर महोबा में जमीन लेकर उसके साथ परिवार से अलग रहो। आरोप लगाया कि खुशबू के परिजन उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। बच्ची बीच में आ रही थी तो उसकी हत्या कर दी।

--------------
न आंखों मेंं आंसू और न चेहरे पर पछतावा
मासूम बेटी की हत्या के बाद मां खुशबू की आंखों में न तो आंसू नजर आए और न ही चेहरे पर पछतावा। वह दो घंटे तक शव के पास बैठी रही। इसके बाद मासूम को फंदे से उतारकर बेड में लिटा दिया। बाद में भाई को सूचना दी और पुलिस बुलाने की बात कही। परिजन व पुलिस महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed