फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mother-child died during delivery, created chaos

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मचा कोहराम

Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mother-child died during delivery, created chaos
श्रीनगर (महोबा)। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने से महिला की हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक केे पिता ने ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना श्रीनगर में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जालौन जिले के इमिलिया बुजुर्ग गांव निवासी मान सिंह ने अपनी पुत्री अनीता की शादी थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी हृदेश के साथ वर्ष 2015 में की थी। अनीता गर्भवती थी। बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए। प्रसव में बच्चा मृत पैदा हुआ। इससे महिला की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रेफर करने के दौरान ससुराल पक्ष के लोग इधर-उधर खिसक गए। तब पिता उसे एंबुलेंस से झांसी ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में अनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता मान सिंह ने थाना श्रीनगर में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बताया कि ससुराल वालों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच नहीं कराई और अस्पताल ले जाने में देरी की, जिससे बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। रेफर करने के दौरान भी ससुराल वाले इधर-उधर खिसक गए। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed