फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Morning came with Conch Sound Ferry

शंख ध्वनि के साथ निकली प्रभात फेरी

Fri, 26 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 26 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Morning came with Conch Sound Ferry
प्रभातफेरी निकालते साधक - फोटो : अमर उजाला
मौन साधना का दो दिवसीय सर्व धर्म एकता 59 वां अखिल भारतीय वार्षिक महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हो गया। देश के 14 प्रांतों के 146 विश्व एकता केंद्रों से आए मौन साधकों ने सुबह आठ बजे शंख ध्वनि के साथ शहर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी के दौरान मौन साधकों ने सर्व धर्म एकता का संदेश दिया। मौन साधना केंद्र से शुरू हुई प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी। प्रभातफेरी में शामिल साधक शंख ध्वनि के साथ चलते रहे। लखनऊ केंद्र प्रभारी मेजर एएन कुशवाहा ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव महाकुंभ लगातार दो दिन तक चलेगा। डा. संतोष साध्वी के मार्गदर्शन में मौन साधना महायोग द्वारा निशुल्क रोगमुक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्य प्रदेश प्रभारी डा. मोहम्मद हसन ने बताया कि विश्व एकता के लिए शाम के समय मौन साधना प्रार्थना का निर्वाहन कराया जाएगा। नई दिल्ली प्रभारी योगाप्रभा द्वारा शंख ध्वनि व आसन के बाद हवन महायज्ञ व सर्व धर्म सम्मेलन में आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। वियोगी योगेश ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों ने सैकड़ों साधक आ चुके हैं। महोबा केंद्र प्रभारी वियोग सुनीत साधक ने कार्यक्रम की सफलता की कमान संभालते हुए लोगों से आयोजन में उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed