फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Modi-Yogi stopped the exodus of farmers of Bundelkhand: Minister of State for Agriculture

मोदी-योगी ने रोका बुंदेलखंड के किसानों का पलायन- कृषि मंत्री

Wed, 22 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi stopped the exodus of farmers of Bundelkhand: Minister of State for Agriculture
कबरई में जनसभा को संबोधित करते कृषि राज्यमंत्री। - फोटो : MAHOBA
महोबा/कबरई। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जिले में स्वागत हुआ। कबरई जनसभा में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने कहा कि मोदी-योगी ने बुंदेलखंड के किसानों का पलायन रोका है। बिजली, सड़क, अस्पताल की सौगातें दी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों से निकली जन विश्वास यात्रा कीरत सागर से शुरू हुई यात्रा ऊदल चौक, आल्हा चौक, परमानंद तिराहा होते हुए कबरई पहुंची। यहां पर जनसभा में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान किसानों के पलायन के रूप में थी। जिसे बदलने का काम मोदी और योगी सरकार ने अर्जुन सहायक परियोजना व बाण गंगा परियोजना का लोकार्पण करके किया है। बुंदेलखंड में तिलहन व दहलन की रिकॉर्ड पैदावार से प्रदेश का गौरव पूरे देश में बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की तर्ज पर ग्राम सभाओं का संचालन किया जाएगा। गांव के सचिवालयों में ग्रामीण खेत संबंधी सभी कामों के साथ निवास, आय, जाति प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजनाओं के तहत केन-बेतवा को जोड़ने का काम सबसे पहले बुंदेलखंड से किया गया सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, यात्रा प्रभारी रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, कबरई चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, राठ चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, शिवपाल तिवारी, रामबालक पांडेय, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इंसेट
कस्बे के बाहर से बाईपास मार्ग बनवाने की मांग
कस्बा कबरई में व्यापारियों ने सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य बाजार से निकले कानपुर-सागर हाईवे को कस्बे के बाहर से बाईपास का निर्माण कराकर स्थानांतरित कराने की मांग की। बताया कि हाईवे पर कस्बे की आबादी का 40 फीसदी हिस्सा बसा है। पूरे दिन वाहनों की धमाचौकड़ी से दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने हाईवे को बाईपास मार्ग से निकाले जाने की मांग की। ज्ञापन देेने वालों में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, युवा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विजय गुप्ता, कैलाश चंद्र, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

सांसद को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।

सांसद को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।- फोटो : MAHOBA

शहर में निकलती भाजपा की जन विश्वास यात्रा।

शहर में निकलती भाजपा की जन विश्वास यात्रा।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed