फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Modi's electoral assembly bugle Funkenge

मोदी आज फूकेंगे विधानसभा का चुनावी बिगुल

Sun, 23 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 23 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Modi's electoral assembly bugle Funkenge
पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज आल्हा ऊदल की वीरभूमि से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। मोदी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और केन-बेतवा गठजोड़ की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 12:50 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। जिले में करीब 85 मिनट रहेंगे। उनकी रैली की
विज्ञापन


तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।प्रोटोकाल के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार की सुबह 11:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से विमान से 12:15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा 12:50 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड
विज्ञापन


पर उतरेंगे। 12:55 बजे हेलीपैड से कार से 1:00 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे। वे 2:00 बजे तक रैली को संबोधित करेंगे। 2:05 बजे रैली स्थल से निकलकर 2:10 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2:15 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगा। प्रोटोकाल में बताया गया है कि प्रधानमंत्री का महोबा का
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम नान आफीशियल है।लोकसभा चुनाव 2014 में चुनावी रैली में महोबा आए नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर सूखे बुंदेलखंड को हराभरा करने के लिए केन-बेतवा गठजोड़ और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू कराने की घोषणा की थी। ढाई साल बाद प्रधानमंत्री के रूप में महोबा आ रहे मोदी से यहां के किसानों को इन योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed