फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Modi put a dent in the Muslim vote bank through three divorces

तीन तलाक के जरिए मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगा गए मोदी

Mon, 24 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Modi put a dent in the Muslim vote bank through three divorces
भाजपा के रंग में रंगा कार्यकर्ता - फोटो : amarujala

नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक को महिलाओं के स्वाभिमान से जोड़कर मुस्लिम आबादी के वोट बैंक में बड़ी ही चालाकी के साथ सेंध लगाई। पीएम की हैसियत में बुंदेलखंड में पहली बार रैली को संबोधित करने आए मोदी ने साफ लहजे में कहा कि तीन तलाक की कुरीति से सबसे ज्यादा युवा महिलाएं आहत हैं। यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा इसी फार्मूले पर आगे भी काम करने वाली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की यह बड़ी विडंबना है कि जिस देश में महिलाओं की पूजा करने की परंपरा रही है, उसे तलाक के दकियानूसी नियम के चलते जिंदगी भर की जिल्लत उठानी पड़ रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अपना सुझाव देने की बात कही तो सरकार ने तीन तलाक की जलालत झेल रही महिलाओं का दुख समझकर अपनी बात इनके हक में रखी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस तरह से परेशान करने का हक किसी भी परंपरा, नियम-कानून को नहीं है।
विज्ञापन


मोदी ने तीन तलाक के मसले को बड़ी ही चतुराई के साथ वोट की राजनीति से जोड़ा और किसी को भी इस पर राजनीति करने से दूर रहने की सलाह भी दे डाली। कहा जा रहा है कि तीन तलाक को लेकर सबसे ज्यादा युवा मुस्लिम महिलाएं परेशान हैं। यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश में युवा मुस्लिम महिलाओं की संख्या कुल मुस्लिम आबादी की 20 प्रतिशत से अधिक है। यदि यह संख्या विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ मुड़ती है तो यह सपा और बसपा के लिए चिंता का बड़ा विषय हो सकता है। इसे लेकर इन दोनों पार्टियों में अभी से हड़कंप की स्थिति है। भाजपा इसी का फायदा उठाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ महिला सुरक्षा और संरक्षण की बात कहकर प्रदेश की आधी आबादी को भावनात्मक रूप से भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास किया। कहा कि महिलाओं पुरुषों की संख्या में जो अंतर है, उसे दूर करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। बेटियों को मां की कोख में मरने नहीं दिया जाएगा। बुंदेलखंड की रैली में जमा भीड़ में सबसे ज्यादा युवाओं और महिलाओं की संख्या थी। उन्होंने प्रदेश में युवाओं और महिलाओं की हो रही उपेक्षा और शोषण के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मोदी की बुंदेलखंड रैली के जरिए जो संदेश युवाओं और महिलाओं के बीच भेजा गया है, उसको आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed