{"_id":"6a494ff2b33f8c68260fe799","slug":"mobile-addiction-is-harming-the-eyes-of-innocent-children-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126770-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मासूमों की आंखों को बीमार कर रही मोबाइल की लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मासूमों की आंखों को बीमार कर रही मोबाइल की लत
विज्ञापन
महोबा। स्मार्टफोन पर रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने की लत मासूमों की आंखों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों आंखों में सूखापन, जलन, पानी आना और चुभन की शिकायत लेकर पहुंचने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इनकी उम्र आठ से 15 वर्ष के बीच है।
शनिवार को ओपीडी में 80 के करीब नेत्र रोग से पीड़ित मरीज पहुंचे जिनमें 18 बच्चे शामिल रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धैर्यकुमार राय ने बताया कि जब बच्चे स्मार्टफोन पर लगातार रील्स या वीडियो देखते हैं तो वह एकटक स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखते हैं। सामान्य तौर पर एक इन्सान की पलकें एक मिनट में 15 से 20 बार झपकनी चाहिए लेकिन स्क्रीन देखते समय यह दर घटकर मात्र पांच से सात बार रह जाती है। इस कारण कॉर्निया पर बुरा असर पड़ता है। आंखों में सूखापन, लालिमा व लगातार चुभन की समस्या पैदा हो जाती है।