फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MLA of Bundelkhand united to save Kabrai stone market in mahoba

महोबा: कबरई पत्थर मंडी बचाने के लिए बुंदेलखंड के विधायक एकजुट

Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
MLA of Bundelkhand united to save Kabrai stone market in mahoba
पत्थर मंडी की समस्याओं को लेकर सीएम से बातचीत करते बुंदेलखंड के विधायक - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। जिले में खत्म होते खनन एवं क्रशर उद्योग की समस्याओं के निराकरण के लिए बुंदेलखंड के विधायकों ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायकों ने बुंदेलखंड के खनन उद्योग को बचाने की सीएम से गुहार लगाई।
विज्ञापन

सदर विधायक ने एक वर्ष पहले भी खनन उद्यमियों की हड़ताल को समाप्त कराकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी कोई फैसला न होने पर रविवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के एक राज्यमंत्री व तीन विधायकों ने सीएम से मुलाकात कर क्रशर प्लांट में निकलने वाली वेस्टेज डस्ट को रॉयल्टी मुक्त किए जाने और विकास कार्यों में प्रदेश के ही उपखनिज के प्रयोग की अनिवार्यता की मांग की।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख व्यवसाय को बचाने के लिये सदर विधायक राकेश गोस्वामी पिछले एक साल से लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं। जिसके परिणामस्वरूप शासन द्वारा सीमावर्ती स्थानों पर अन्य राज्यों से आने वाले उपखनिजों की जांच के लिए टोल गेट व कैमरा युक्त वेट ब्रिज लगाने के लिए सेस टैक्स लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पत्थर कारोबार को बचाने के लिए अपने साथियों के साथ आवाज बुलंद कर रहे हैं। सीएम से मुलाकात के दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी, हमीरपुर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी और चित्रकूट विधायक व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed