फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Missing teenager from Haryana found unconscious in village, dies

हरियाणा से लापता किशोरी गांव में अचेत अवस्था में मिली, मौत

Tue, 06 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager from Haryana found unconscious in village, dies
महोबा/कनकुआं। थाना महोबकंठ के कनकुुआं गांव से पिता के साथ मेहनत-मजदूरी करने हरियाणा गई किशोरी तीन दिन पहले लापता हो गई। सोमवार की देर शाम किशोरी गांव के तालाब के किनारे अचेत पड़ी मिली। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कनकुआं गांव निवासी अजय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसके पिता हरिदास व बहन किरन (17) मेहनत-मजदूरी के लिए हरियाणा गए थे। दो जुलाई को बहन हरियाणा से लापता हो गई। जिसकी रिपोर्ट पिता ने जिला खाड़ी के थाना कसौला में दर्ज कराई थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे किरन गांव के बाहर स्थित तालाब के पास बेहोशी की हालत में मिली। झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना हरियाणा के संबंधित थाने को दी गई है, हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed