फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Miscreants looted cash and jewelry from brother and sister on the strength of pistol

Mahoba News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर भाई-बहन से नकदी व जेवर लूटे

Tue, 01 Aug 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and jewelry from brother and sister on the strength of pistol
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ में सौरा पुलिस चौकी से तीन किमी पहले नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार भाई-बहन को तमंचे के बल पर लूट लिया। आरोपी नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के चंदपुरा गांव निवासी रामप्रसाद अहिरवार की पुत्री कृष्णा की शादी दो माह पहले जनपद झांसी के गरौठा निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। सोमवार की रात वह अपने भाई रोहित के साथ बाइक से मायके वापस लौट रही थी। सौरा पुलिस चौकी से तीन किमी पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बहन को धक्का देकर गिरा दिया और तमंचा लगाकर मारपीट करने लगे। जिस पर भाई ने बाइक रोक दी। बाद में आरोपी चार हजार रुपये, अंगूठी, मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, चूड़ियां, बेसर व चांदी के अाभूषण लूट ले गए। लुटे-पिटे भाई-बहन ने चौकी पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष महोबकंठ यशवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed