फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Minister of State hosted the baby shower of five women

Mahoba News: राज्यमंत्री ने की पांच महिलाओं की गोद भराई

Thu, 21 Sep 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Minister of State hosted the baby shower of five women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है। इससे निपटने के लिए शासन की ओर से महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने बेहतर काम करनी वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया।
मंत्री ने पांच महिलाओं की गोद भराई, पांच बच्चों का अन्नप्राशन किया। कुपोषण को दूर करके सुपोषित हुए 10 बच्चों को पोषण किट और झूले वितरित किए। साथ ही पोषण क्षेत्र में कार्य करने वाली 10 कार्यकर्ताओं को पुरस्कार के रूप में 5,000 रुपये प्रति आंगनबाड़ी दिया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को पंचप्रण और सुपोषण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीडीओ चित्रसेन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी, सीडीपीओ शुभम सुल्लेरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
विनोद कुमार बने अध्यक्ष
महोबा। कबीर चौपाल समिति की बैठक दुर्गाप्रसाद अनुरागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें विनोद कुमार को अध्यक्ष, दयाराम को उपाध्यक्ष, पुष्पा अनुरागी को प्रबंधक, जग्गी अनुरागी को सचिव, रामप्रकाश को उप प्रबंधक बनाया गया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेंद्र बाबू अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed