फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mineral team caught royalty vehicle

खनिज टीम ने पकड़े बिना रॉयल्टी वाहन

Wed, 02 Oct 2019 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Mineral team caught royalty vehicle
कबरई (महोबा)। कानपुर रोड पर स्थित खनिज चेक पोस्ट में मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी माल लेकर जा रहे दो ट्रकों को खनिज टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कागजात चेक करने पर दोनों वाहन बिना रॉयल्टी के माल ले जाते मिले लेकिन एक ट्रक चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा। टीम ने दूसरे ट्रक को थाने में खड़ा कराते हुए सीज किया गया है।
विज्ञापन

कबरई मंडी से गिट्टी लेकर जाने वाले प्रत्येक ट्रक को करीब 13,500 रुपये की ई-एमएम 11 लेकर माल की निकासी करना होती है। ई-एमएम 11 रॉयल्टी के बिना कबरई मंडी से गिट्टी की निकासी पर पूरी तरह रोक है। पकड़े जाने पर एक बार में ट्रक मालिक को डेढ़ लाख तक जुर्माना पेनाल्टी देना होती है और 15 दिन से अधिक गाड़ी छुड़वाने में लग जाता है लेकिन कुछ माफिया बिना रॉयल्टी के वाहनों को निकालने का कारोबार कर लाखों का गोलमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात खनिज चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। चेकपोस्ट प्रभारी विनोद कुमार, रामनरेश कुशवाहा ने बिना रॉयल्टी गुजर रहे दो ट्रक चेक किए। इस दौरान बुलेरो सवार आधा दर्जन लोग वहां आ गए और जबरन गाड़ी छुड़ाने लगे। दबंगों ने खनिज कर्मियों के साथ अभद्रता व गालीगलौज शुरू कर दी। जिससे मौका पाकर एक ट्रक चालक भाग निकला जबकि दूसरे ट्रक को सीज किया है। चेकपोस्ट प्रभारी ने दोनों ट्रकों के खिलाफ थाना कबरई में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी का कहना है कि चाहे कितना रसूखदार व्यक्ति हो कानून से बड़ा नहीं हो सकता। सख्त कार्रवाई करेंगे बिना रॉयल्टी वाहन किसी कीमत में सड़क पर न चलने देंगे। राजस्व की चोरी बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed