फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mineral Barrier reached DM at 10 PM

रात डेढ़ बजे खनिज बैरियर पहुंचे डीएम

Fri, 16 Mar 2018 10:59 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 16 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mineral Barrier reached DM at 10 PM
खनिज बैरियर में जांच करते डीएम - फोटो : amarujala
 महोबा।
विज्ञापन

 ओवरलोड वाहनों की खनिज बैरियर कबरई से निकासी में अवैध उगाही की शिकायत पर जिलाधिकारी सहदेव में गुरुवार की रात डेढ़ बजे अचानक छापामारी की। इस दौरान आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज कराया गया। डीएम ने ट्रक चालकों से जानकारी ली लेकिन किसी ने अधिक पैसा लिए जाने की बात नहीं बताई। अचानक छापामारी से खनिज बैरियर के कर्मचारियों में खलबली मच गई।
पत्थर मंडी कबरई में खनिज बैरियर पर ओवरलोड वाहनों की निकासी के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें डीएम से की गई थी। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक खनिज बैरियर में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर दयाल के सुपुर्द कर दिया। डीएम ने बैरियर परिसर में कर्मचारियों की सघन तलाशी ली और कई ट्रक चालकों से अवैध उगाही के बारे में पूछताछ की। ट्रक चालकों ने किसी अवैध उगाही किए जाने की बात नही बताई।
विज्ञापन

छापामारी के दौरान कर्मचारियों के पास कोई अवैध पैसा नही पाया गया। इस दौरान डीएम ने ट्रक चालकों से कहा कि किसी प्रकार की अवैध वसूली, धोखाधड़ी एवं फर्जी रायल्टी संबंधी शिकायत मिले तो तत्काल सूचना दे। इस कार्य में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों का आवागमन तत्काल बंद किया जाए। छापामारी कर वापस लौटते समय किडारी फाटक के समीप सेल टेक्स इंस्पेक्टर वाहनों को चेक कर रहे थे। डीएम ने वाहन रोककर इंस्पेक्टर से ओवरलोड वाहनों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed