फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mercury dropped four degrees, drizzle with strong winds

Mahoba News: चार डिग्री लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped four degrees, drizzle with strong winds
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय हल्की बूंदा-बांदी भी हुई लेकिन तेज हवाएं चलने से बूंदा-बांदी थम गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को भी बिपरजॉय का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। बादलों की आवाजाही का यह सिलसिला दोपहर दो बजे के बाद तक चला। इसके बाद धूप निकली। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही होती रही। धूम कम निकलने से लोगों को तीखी धूप का अहसास नहीं हुआ। बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आद्रता (हवा में नमी) 66 फीसदी दर्ज की गई। आगामी दो दिन बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed