{"_id":"6075d84b8ebc3edb551fae7f","slug":"meeting-mahoba-news-knp6233237152","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर न होने पाए आचार संहिता का उल्लंघन-प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर न होने पाए आचार संहिता का उल्लंघन-प्रेक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मतदान ड्यूटी से पहले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। मंगलवार को पुलिस लाइन में शासन से नामित प्रेक्षक अभय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों को मतदान स्थल पर कोरोना नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रेक्षक ने कहा कि चुुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर न होने पाए। यदि कोई प्रत्याशी या मतदाता चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराएंगे। विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए कलस्टर मोबाइल दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होंगे।
उधर, प्रेक्षक अभय ने मंगलवार की शाम यूपी-एमपी बॉर्डर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैमाहा व लुहेड़ी बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि चुनाव को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और पूछताछ के बाद ही जिले की सीमा में प्रवेश दिया जाए। इस दौरान एसडीएम सौरभ पांडेय, सीओ उमेश चंद्र, थानाध्यक्ष संजय शर्मा शामिल रहे।