फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mbbs

दो छात्राओं का एमबीबीएस में चयन

Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
mbbs
चयनित छात्रा व्याख्या सिंह। - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे की दो छात्राओं ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा काव्या अग्रवाल ने 604 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 17,304 व व्याख्या सिंह ने 509 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 76,671 हासिल की। छात्राओं का मेेडिकल में चयन से परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके घर जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

छात्रा काव्या अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल शिक्षक व लेखक हैं जबकि मां मोनिका अग्रवाल भी शिक्षिका हैं। काव्या ने महोबा की संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल से 93.6 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल व 94.6 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2020 में कोविड-19 शुरू होने के चलते काव्या ने नीट की तैयारी घर में रहकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से की। काव्या की सफलता पर उनके ताऊ कृष्ण कुमार अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल आदि ने खुशी जताई। उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी अलॉटमेंट पत्र के अनुसार काव्या अग्रवाल का चयन अनारक्षित वर्ग में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए हुआ है।
विज्ञापन

छात्रा व्याख्या के पिता डॉ. अविनाश चिकित्सा पेशे से जुड़े हैं। व्याख्या को मेडिकल काउंसिल द्वारा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए चयनित किया गया है। व्याख्या ने भी अपनी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल महोबा से प्राप्त की और कोटा में रहकर नीट की तैयारी की थी। कस्बे में पहली बार दो छात्राओं की नीट में सफलता पर लोगों ने खुशी जताई।

काव्या अग्रवाल।

काव्या अग्रवाल।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed