{"_id":"79afc429bebc4eebfa97850c790f43f0","slug":"maruti-people-aboard-the-kidnapped-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सवार लोगों ने किशोरी को किया अगवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति सवार लोगों ने किशोरी को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचक्रिया को गई एक किशोरी को मारुति सवार तीन युवक अगवा कर ले गए। किशोरी को लेकर जा रहे युवकों को किसानों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कार मौके से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को टरका रही है।
कस्बा खरेला के मोहल्ला डींगुरराय निवासी किशोरी शौचक्रिया के लिए जा रही थी। तभी तीन मारुति सवार युवक किशोरी को जबरदस्ती अगवा कर ले गए। खेत की रखवाली कर लौट रहे उसके भाई व किसानों ने मारुति सवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन मारुति सवार भाग निकले। भाई मानसिंह ने घटना की तहरीर तीन लोगों के खिलाफ थाना खरेला में दी है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोरी की तलाश में जगह-जगह छापे मारे, समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में रुचि नहीं ले रही है। थानाध्यक्ष धर्मराज यादव का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, मौखिक सूचना दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।