{"_id":"6a4e8e65bf6a6022e40b1ca1","slug":"married-woman-hangs-herself-at-her-parents-home-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126904-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के हाथीखाना मोहल्ला स्थित मायके में विवाहिता ने बुधवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन का कहना है कि मृतका एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मोहल्ला हाथीखाना निवासी नरेश कुमार की बेटी मुस्कान (26) की शादी वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सौरभ के साथ हुई थी। एक साल से मुस्कान मानसिक रूप से परेशान रहने लगी जिसका इलाज चल रहा था। सुबह उसने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा लगा लिया। मुस्कान के पिता ने बताया कि ग्वालियर समेत कई स्थानों पर बेटी का इलाज कराया।
इलाज में काफी रुपये भी खर्च हुए लेकिन आराम नहीं मिला। मुस्कान दो दिन पहले ही परिवार में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए अपनी सास के साथ मायके आई थी। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।