फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   March candle out terror attacks against

आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Fri, 19 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 19 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
March candle out terror attacks against

पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में आतंकी हमले में 132 बच्चाें की मौत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकियाें के इस घिनौने कृत्य की निंदा करते हुए आतंकवाद का जल्द से जल्द सफाया कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


गुरुवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संजय प्रताप सिंह राणा और जिला प्रमुख राजू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने शहर में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


कैंडल मार्च नरसिंह कुटी मंदिर से शुरू हुआ और सरस्वती विद्या मंदिर होते हुए आल्हा चौक पहुंचा, जहां छात्रों ने कैंडल लगाकर दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही मृतक बच्चाेें की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व गोष्ठी में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संजय प्रताप सिंह राणा ने कहा कि आतंकियों ने स्कूल में घुसकर बच्चाें का नरसंहार कर कायरता का परिचय दिया है। ऐसे घिनौने कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।


जिला प्रमुख राजू गुप्ता ने कहा कि विश्व के सारे देशाें द्वारा एकजुट होकर आतंकियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सफाया करना चाहिए। इस मौके पर जिला सह संयोजक आकाश कुशवाहा, सत्येंद्र प्रताप, मनीष सोनी, वीरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed