फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mani Hazrat Ali's Yum-e-Born with gaiety

हर्षोल्लास से मनीं हजरत अली की यौमे पैदाइश

Wed, 16 Feb 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mani Hazrat Ali's Yum-e-Born with gaiety
महोबा। जिले में हजरत अली शेर-ए-खुदा की यौम-ए-पैदाइश हर्षोल्लास से मनाई गई। जगह-जगह पंडाल लगाकर शर्बत व मिष्ठान खिलाकर राहगीरों व नागरिकों का मुंह मीठा कराया। वहीं लोगों ने घरों में मिष्ठान पर फातिहा दिलाकर हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश मनाई।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक के समीप खादिमान-ए-हुसैन कमेटी के सदस्य नौशाद खान, इरफान, शीबू मंसूरी, जहीरउद्दीन, शादाब आदि ने पंडाल लगाकर हजरत अली की यौम-ए- पैदाइश पर राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया। इसी तरह हवेली दरवाजा, ऊदल चौक, रोडवेज, पीडब्ल्यूडी के समीप आदि स्थानों पर पंडाल लगाकर यौम-ए-पैदाइश मनाई गई।
विज्ञापन

हाफिज सुब्हान ने बताया कि हजरत अली ने अमन और शांति का पैगाम दिया और बताया कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है। उन्होंने समाज से भेदभाव हटाने की कोशिश की। हजरत अली ने कहा था कि अपने शत्रु से भी प्रेम किया करो तो वह एक दिन तुम्हारा दोस्त बन जाएगा। उनका कहना था कि अत्याचार करने वाला, उसमें सहायता करने वाला और अत्याचार से खुश होने वाला भी अत्याचारी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed