फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mandir,yatra,puja

हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 17 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
mandir,yatra,puja
शोभायात्रा में शामिल बाल हनुमान की झांकी। - फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़। भगवान हनुमान का जन्मोत्सव शनिवार को श्रद्घा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा ।
विज्ञापन

शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाल हनुमान की झांकी व डीजे की धुन में महिलाएं-युवतियां थिरकते चलतीं रहीं।
शहर के रोडवेज स्थित बड़े हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो पुराने प्राईवेट बस स्टैंड, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बजरंग चौक स्थित संकटमोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा पाठ व सुंदरकांड पढ़ने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंदिर में पवनपुत्र की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी, रामलाल रिछारिया, जगप्रसाद तिवारी, हरिशंकर शर्मा, विनीता गोस्वामी समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। तहसील चौराहा मंदिर में हनुमान चालीसा व प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके छित्तर सिंह कछवाह, अनुरूद्घ प्रताप आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मां बाघ बिराजन धाम स्थित हनुमान मंदिर, पोला सरकार, बदनिया सरकार, कुलुवन के महावीर मंदिर, रामलला मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में हवन-पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed