फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   man killed in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Fri, 24 Feb 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 24 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
man killed in motorcycle collision
जिला अस्पताल में भर्ती घायल हरपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में राजकीय महाविद्यालय के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी प्रमोद पांडेय (36) पुत्र शिवशंकर पांडेय शुक्रवार की सुबह शहर के मां बड़ी चंद्रिका मंदिर गए थे। पूजा अर्चना के बाद घर लौटते समय हाईवे पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां प्रमोद पांडेय की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक में सवार थाना श्रीनगर के गांव उरवारा निवासी खूबचंद्र (55) पुत्र कालीदीन का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम का भेजा है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आई, जिससे एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला इमलीबरा निवासी मनीष चौरसिया (25) पुत्र कालीचरन गुरुवार की देर शाम कुलपहाड़ की ओर से आ रहा था। टेलीफोन एक्सचेंज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे मनीष घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया।


गांव बमरारा निवासी हरपाल सिंह (50) पुत्र गुलाब शुक्रवार को बाइक से खेत देखने गांव जा रहे थे। तभी चरखारी स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के समीप बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे वह घायल हो गए। उधर, रामनगर निवासी सूरज (10) पुत्र चरन सिंह, गांव ज्यौराहा निवासी शिवराज पांच पुत्र चिरंजीलाल, गांव रतौली निवासी अरविंद (23) पुत्र जागेश्वर, गांव ग्योड़ी निवासी कल्लू (50), कस्बा कबरई निवासी राजकिशोर (32) व चेतराम (23) भी अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed