{"_id":"5906176f4f1c1bcf3a44158d","slug":"malgudi-engine-fails-two-hours-blocked-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
19 ट्रेनों को रद्द किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर सूपा और कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की रात मालगाड़ी का इंजन खराब हो जाने से दो घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इससे महोबा से मऊरानीपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली आने जाने वाली तीन ट्रेनें नजदीक के स्टेशनों में दो घंटे तक खड़ी रहीं।
शनिवार को झांसी से चलकर महोबा की तरफ आ रही मालगाड़ी का रात में करीब आठ बजे सूपा रेलवे स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। इससे सिंगल ट्रैक होने के कारण आने-जाने वाली ट्रेनों को आगे पीछे के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया।
झांसी से महोबा की तरफ आ रही उदयपुर इंटरसिटी और शटल ट्रेन को रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में रोक दिया गया। एक घंटे तक ट्रेनों के आगे न बढ़ने पर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में जमकर हंगामा किया और स्टेशन मास्टर से भिड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ की सूचना पर रेलवे के अधिकारियों ने बांदा से दूसरा इंजन मंगाया। इसके बाद गाड़ी को महोबा की तरफ रवाना किया गया। दो घंटे बाद झांसी मानिकपुर ट्रैक बहाल हुआ।