फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahua Barfi to dazzle at the international trade show

Mahoba News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरेगी महुआ बर्फी

Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mahua Barfi to dazzle at the international trade show
-दाल माड़े, डुबरी फरा और सन्नाटा भी होगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले की पहचान बन चुकी महुआ बर्फी अब देश-दुनिया के कारोबारियों और खरीदारों के सामने स्वाद बिखेरेगी। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में पहली बार एक जनपद एक व्यंजन को शामिल किया जा रहा है।
उपायुक्त (उद्योग) जय त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले की महुआ बर्फी सहित दाल माड़े, डुबरी फरा और सन्नाटा भी आकर्षण का केंद्र होंगे। फूड कोर्ट में प्रतिभागिता के लिए जिले के राठ क्षेत्र के गिरवर निवासी आनंद कुमार का चयन किया गया है। उद्यमी को ट्रेड शो में हिस्सा लेने के लिए निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत जिले से महुआ बर्फी, दाल माड़े, डुबरी फरा और सन्नाटा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व प्रारंभ हुआ था ट्रेड शो
शासन ने एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत की थी। ग्रेटर नोएडा में होने वाला यह आयोजन इस वर्ष चौथे संस्करण में प्रवेश करेगा। इसी आयोजन में पहली बार एक जनपद एक व्यंजन को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed