{"_id":"634313be82605f69d24b5b19","slug":"mahoba-youth-dies-in-suspicious-condition-accused-of-murder-mahoba-news-knp7224336192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई थाना के कौहारी गांव में एक युवक का संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीठ पर घसीटने के निशान मिले हैं। पत्नी ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के लदार गांव निवासी लालबहादुर (35) शनिवार देर शाम रिश्तेदारी में कौहारी गांव आया था। उसके साथ गांव का गपोली सिंह भी था। बताया जा रहा है कि रात में दोनों ने शराब पी। रविवार सुबह लाल बहादुर का शव पंचायत भवन के पास पड़ा मिला।
पत्नी रमादेवी का कहना है कि परिजनों से जमीन का विवाद चल रहा था। दो माह पहले विवाद की शिकायत पुलिस से की गई थी। इसी विवाद के चलते पति की गला घोंटकर हत्या कर शव का घसीटकर पंचायत भवन के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
भाई राम अवतार ने बताया कि शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। उसने मृतक की पत्नी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार प्रजापति का कहना है कि मृतक की पीठ में खरोंच के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।